दो बार समन मिलने पर नहीं हुए थे पेश: सांसद के घर सुबह-सुबह पहुंची ED की टीम
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मुंबई में शिवसेना (Shiv sena) के नेता संजय राऊत (Sanjay Raut) के घर पर पहुंच गई है.
पतरा चाल भूमि घोटाला मामले (Patra Chawl land scam case) में ED के दो बार बुलाने पर भी संजय राऊत पेश नहीं हुए थे.
इसी कारण अब ED की टीम आज सुबह-सुबह उनके आवास पर पहुंच गई है.
वही इससे पहले एक बार संजय राऊत से 10 घंटे पूछताछ हो चुकी है.
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी आज सुबह करीब 7 बजे शिवसेना नेता संजय राउत के आवास पर पहुंचे.
जिसके बाद संजय राउत से पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में पूछताछ की जा रही है.
वहीं जांच एजेंसी की टीम के साथ-साथ सीआरपीएफ (CRPF) के अधिकारी भी मौजूद हैं.
यह टीम आज सुबह मुंबई के पूर्वी उपनगर भांडुप में संजय राउत के घर पहुंचे हैं.
पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में ईडी की 3 टीमें अलग-अलग स्थानों पर सर्च कर रही हैं.
जिनमे से एक टीम संजय राउत के मुंबई निवास पर पहुंची है.
आपको बता दें संजय राउत ने 1 जुलाई को अपना बयान दर्ज कराया था.
फिर उनसे 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी. जिसके बाद उनको 20 जुलाई और फिर 27 जुलाई को तलब किया गया था.
तब राउत ने कहा था कि वे संसद का सत्र चलने के कारण ईडी के सामने पेश नहीं हो पाएंगे. उन्होंने कहा था कि वे 7 अगस्त के बाद ही पेश हो पाएंगे.
मोहम्मद आमिर
Sandhya Halchal News